डीएम ने प्राथमिक विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने शुक्रवार को विकासखण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सुजानडीह का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति एवं नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जांच कर प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि पंजीकृत छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता की भी जांच किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मध्यान्ह भोजन की भी जानकारी ली और रसोई घर में जाकर देखा तो ज्ञात हुआ कि आज मीनू के अनुसार भोजन में तहरी सोयाबीन बना था। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन अनिवार्य रूप से मुहैया कराया जाए। उन्होने कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्वस्थ्य रखने के लिए गुणवत्तायुक्त मीनू के अनुसार भोजन मुहैया कराया जा रहा है। इसलिए परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान आपस में सामंजस्य बनाकर बच्चों को प्रत्येक दशा में मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन मुहैया कराये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में किचन, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बच्चों के अभिभावक की भूमिका निभा कर उन्हे निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क जूता-मोजा, स्कूल बैग एवं मध्यान्ह भोजन मुहैया करा रही है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा के उजियारे से वंचित न रहने पावे। इसलिये गुरुजनों का भी दायित्व बनता है कि वे अपने दायित्वों को बखूबी निभावें और नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिक्षित कर उनके भाग्य हो संवारे और अभिभावकों के विश्वास पर खरे उतरें। साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त अभिभावकों से अपील किया है कि अपने बच्चों को विद्यालय प्रतिदिन भेजे, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










