Homeमहोबाराष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर संगोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर संगोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर संगोष्ठी आयोजित

अनूप सिंह
महोबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चरखारी द्वारा एक दिवसीय एन.ई.पी. 2020 (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.उमेश कुमार सहायक आचार्य बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी एवं श्वेता पांडेय सहायक आचार्य (ललित कला संस्थान) बी.यू. झांसी रहे।

मुख्य वक्ता डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पहली 1966, दूसरी 1986, के बाद यह तीसरी शिक्षा नीति एन.ई.पी. 2020 बनाई गई, जिसमें संपूर्ण शिक्षा प्रणाली को समर्थन और अधिगम को बढावा देने के लिए नई एन.ई.पी. की आवश्यकता पड़ी, ताकि सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के सभी महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त किए जा सके। देश की साक्षरता को शत प्रतिशत करना लक्ष्य रखा गया है शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए, समय के साथ परिवर्तन बहुत जरूरी है बच्चो के अनुसार शिक्षा हो।

एन.ई.पी. 2020 नई शिक्षा नीति को इसरो प्रमुख डॉक्टर के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में शिक्षा नीति को लेकर नई समिति का गठन किया गया था और मई 2019 में कस्तूरीरंगन समिति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का नया रूप सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया। वर्ष 1986 के बाद भारत में यह तीसरी शिक्षा नीति है। एन.ई.पी. नई शिक्षा नीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई सभी प्रशिक्षुओं को एन.ई.पी. की विस्तृत अध्यन करने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन डायट प्राचार्य गिरधारी लाल कोली द्वारा आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ प्रवक्ता संतोष कुमार सक्सेना एवं संगोष्ठी कार्यक्रम संयोजक कला प्रवक्ता जयराम कुटार, कार्यक्रम सह संयोजक प्रवक्ता मनीष केसरवानी, आशुतोष कुमार, रणधीर दत्त रंजन, दिव्या श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार,राजू सरोज उपस्थित रहे। एवं प्रशिक्षु प्रागदास, हिर्देश सोनी, समीर, नेहा, इन्द्र कुमार कुशवाहा सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने एन.ई.पी. 2020 संगोष्ठी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया भारी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read