Homeमहोबाधीमी गति से बन रहे आयुष्मान कार्ड को लेकर डीएम नाराज

धीमी गति से बन रहे आयुष्मान कार्ड को लेकर डीएम नाराज

धीमी गति से बन रहे आयुष्मान कार्ड को लेकर डीएम नाराज

तीन दिवस के अंदर सर्वे करवाकर कार्ड बनाने का दिया निर्देश
अनूप सिंह
महोबा। जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बीसीपीएम, आशा संगिनी एवं आशा बहुओं कि बैठक आयोजित की गई। जहाँ एक ओर केंद्र की भाजपा सरकार अधिक से अधिक पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाकर उनके फ्री इलाज का इंतजाम कर रही है, तो वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने में लगे कर्मचारियों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है।

जिनकी लापरवाही का खामियाजा पात्र गरीब लोग उठा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की स्थिति का जायजा आज स्वयं महोबा जिलाधिकारी मनोज कुमार ने लिया जिसमे धीमी गति से आयुष्मान कार्ड बनते पाए गए। धीमी गति से बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड को लेकर जिलाधिकारी ने जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। बैठक में कबरई ब्लाक में आयुष्मान कार्ड कम बनाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की एवं सभी आशाओं को तीन दिवस के अंदर सर्वे का कार्य पूर्ण करते हुए अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी के गर्ग, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ योगिता शर्मा, डीआईएसएम मोहम्मद साहिल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read