Advertisement

माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा पत्रक

Must Read

- Advertisement -

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक सुधाकर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह से मिलकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसके बाद संगठन द्वारा कोरोना संकट काल में वित्तविहीन शिक्षकों के वित्तीय मदद देने के लिए सरकार द्वारा कोई सहयोग न मिलने पर पैदा स्थिति में आगे के आन्दोलन से विधायक को अवगत कराया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, सह संयोजक प्रमोद सिंह, समिति के सदस्य जय प्रकाश सिंह, जय किशुन यादव, चंद्रप्रकाश दुबे, सत्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक सुधाकर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह से मिलकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसके बाद संगठन द्वारा कोरोना संकट काल में वित्तविहीन शिक्षकों के वित्तीय मदद देने के लिए सरकार द्वारा कोई सहयोग न मिलने पर पैदा स्थिति में आगे के आन्दोलन से विधायक को अवगत कराया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, सह संयोजक प्रमोद सिंह, समिति के सदस्य जय प्रकाश सिंह, जय किशुन यादव, चंद्रप्रकाश दुबे, सत्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र पूरा सरवन गांव निवासी एक युवक बीते 25 दिन पूर्व रिहायशी छप्पर चढकर काम करते समय असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो था। उपचार के लिए कानपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र के पूरा सरवन गांव निवासी मनोज 25 पुत्र पारस 25 दिन पूर्व रिहायशी छप्पर पर चढ़ कर काम कर रहा था कि अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। उसका उपचार कानपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था कि गुरुवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जरौना गांव में बीती रात चोरों ने दो मशीन घर का ताला चटकाकर अंदर लगे हजारो के सामान सहित अन्य उपकरण चुरा ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जरौना गांव निवासी जय प्रकाश उपाध्याय की घर से थोड़ी ही दूर पर मशीन है। बीती रात चोरों ने मशीन घर का ताला तोड़कर अंदर लगा स्टार्टर, समरसेबल मोटर, तार, स्टेप्लाइजर, पाइप, सहित अन्य उपकरण उठा ले गए। सुबह घर से मशीन पर स्वजन गए तो टूटा ताला और वहां का नजारा देख दंग रह गए। इसी क्रम में गांव निवासी विनोद कुमार की भी थोड़ी ही दूर पर लगी मशीन का समरसेबल व अन्य उपकरण चोर उखाड़ ले गए। पीड़ित स्वजनों ने बताया कि करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुची पुलिस ताक झाक कर चलता बनी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गस्त के नाम पर पुलिस कभी नही दिखती जिससे चोरो के हौसले बुलंद है। बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा भगतपुर निवासी कोमल यादव खेत में काम करने गये थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। परिजनों ने उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित के हालत में सुधार की सूचना है। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही यूपी STF की काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर जैसे ही कानपुर पहुंची, वह गाड़ी में सुरक्षाकर्मियों की पिस्टल छीनने लगा। इसी बीच संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही विकास पुलिस पर फायरिंगकर भागने लगा।सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने बचाव में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षाकर्मी उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस कार हादसे में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था। अबतक विकास दुबे के पांच करीबी साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं जबकि दो अन्य साथी दयाशंकर कल्लू और श्यामू वाजपेयी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साथियों के नाम हैं- प्रेम प्रकाश (विकास दुबे का मामा), अतुल दुबे (विकास दुबे का भतीजा), अमर दुबे (विकास दुबे का राइड हैंड), प्रभात और प्रवीण उर्फ बउवा। इसके साथ ही वारदात में शामिल 14 आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। सीओ, एसओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में विकास समेत 18 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद 15 लोगों के और नाम सामने आए हैं। इन सभी के नाम भी एफआईआर में बढ़ाए जाएंगे। विकास पर पांच लाख और इन सभी पर फरार अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

- Advertisement -

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Jaunpur News : श्वेता प्रथम, मोनी द्वितीय, आकाश—विकास तृतीय आये

Jaunpur News : श्वेता प्रथम, मोनी द्वितीय, आकाश—विकास तृतीय आये सोनू गुप्ता रामपुर, जौनपुर। इंफिनिटी कॉलेज आप में पैरामेडिकल साइंस एंड...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This