- Advertisement -
मयंक कश्यप
रोहनिया, वाराणसी। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन टडिया ग्राम में वसुंधरा सीड्स परिसर में केक काटकर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि चंद्रशेखर सिंह सदस्य केंद्रीय बीज कमेटी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने भारत एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत किसान एवं विशिष्ट अतिथि कौशलेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा उपस्थित थे।
जिसमें चंद्रशेखर सिंह ने बताया वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारत माता के एक महान सपूतों बताते हुए कहा कि सीमाओं के मुद्दे पर जिस तरीके से निर्भीक निर्णय लिया उससे पूरी दुनिया में भारत की छवि एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुई है।
मैं उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं। राजनाथ सिंह स्वयं एक किसान एवं एक किसान के बेटे हैं उन्होंने गृहमंत्री के रूप में और मुख्यमंत्री के रूप में भारत की एक छवि बदलने का पूरा प्रयास किया उन्हीं के कार्यकाल में हिंदुस्तान एक नए रूप में विश्व पटल पर स्थापित हुआ।
राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में भी उत्तर प्रदेश को सुधार एवं विकास के तरफ अग्रसर किया। आज का हर युवा अपना उन्हें आदर्श मानता है। आज के युवाओं को उनके पद चिन्ह पर चलने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत चंद्रशेखर सिंह और विशिष्ट अतिथि कौशलेंद्र सिंह द्वारा ग्रामीण महिलाओं को चावल, मास्क, सैनिटाइजर, टायलेट क्लीनर आदि का वितरण किया।
इस कार्यक्रम में पंकज सिंह, पीयूष सिंह, कुँवर शुभम सिंह कोषाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी विनय पांडे, ओमकार, अंकित सिंह, समीर सिंह (विशाल), वीरेंद्र मिश्रा, प्रमोद भारद्वाज, आशीष सिंह, अवनीश “विक्की”, विशाल सिंह, प्रवीण पटेल, पड़वा राजभर, प्रेमा पटेल, संगीता राठौर, संजना राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।
- Advertisement -