माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आयोजित किया सम्मान समारोह
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा विभाग जनपद बहराइच के राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025 में सेवानिवृत हुए प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक एवं कर्मचारियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग बहराइच की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित करके सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्याम करण टेकरीवाल प्रबंधक महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुखिया उप शिक्षा निदेशक जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज अहिरवार ने संयुक्त रूप से सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम संयोजक तथा प्रधानाचार्य महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच ने अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण एवं माल्यार्पण से किया। कार्यक्रम आयोजक/जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सह आयोजक वित्त एवं लेखाधिकारी तथा प्रबंधक महाराज सिंह इंटर कॉलेज ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत सभी प्रधानाचार्य शिक्षक एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र, रामचरित मानस एवं राम दरबार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रधानाचार्य महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच ने सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुखिया कार्यक्रम के आयोजक उप शिक्षा निदेशक जिला विद्यालय निरीक्षक बहराइच ने सभी प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में सेवानिवृत शिक्षकों से सेवानिवृत्ति के पश्चात भी सक्रिय रहकर शैक्षणिक योगदान देते रहने की अपेक्षा किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






