एसपी ने पुलिस बल व वन विभाग टीम संग भारत-नेपाल सीमा का लिया जायजा
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। वर्तमान संवेदनशीलता के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल व वन विभाग टीम के साथ थाना मोतीपुर क्षेत्रान्तर्गत चकिया स्थित नेपाल सीमा पर विशेष अभियान चलाया।
भारत-नेपाल सीमा से सटे थाना क्षेत्र मे संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करते हुए पैदल गश्त किया। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। नेपाल सीमा से लगे संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। गश्त के दौरान सीमा पर स्थित संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन से गहन निगरानी व आने-जाने वाले व्यक्ति व वाहनों की सघन चेकिंग तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल लगातार निगरानी कर रहे हैं। लोगों से अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सत्यापित स्रोतों से जानकारी लें। स्थानीय पुलिस और एसएसबी जवानों को सुरक्षा तंत्र को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, थाना मोतीपुर पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी और वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






