लोडर का पहिया चढ़ने से वृद्ध की हुई मौत

लोडर का पहिया चढ़ने से वृद्ध की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चंदीगढी मोहल्ला में सोमवार को लाइट सही करने गए नगर पंचायत की पिकअप लोडर को बैक करते समय 80 वर्षीय बुजुर्ग के ऊपर वाहन चढ़ गया जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह टूट गये। घायलावस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया जहां देर रात इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। दूसरे दिन मंगलवार को परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस नगर पंचायत के लोडर और उसके ड्राइवर खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चंदीगढी मोहल्ला निवासी शिवबालक 85 पुत्र सोखू सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने दरवाजे पर खड़े थे। तभी नगर पंचायत का पिकअप लोडर जिसमें हाइड्रोलिक सिस्टम लगा है। उससे खभों की लाइट बदली जाती है। लाइट सही करने गया था। जहां चालक लोडर को बैक करने लगा तभी बगल में खड़े शिवबालक के ऊपर लोडर का पहिया चढ़ गया। लोडर के नीचे आने से उनके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए और घायल होकर वह तड़पने लगे। वृद्ध शिवबालक को घायलावस्था में पड़ा देख परिजन आनन—फानन सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जहां उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गये जहां देर रात शिव बालक की मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को परिजनों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर चेयरमैन पर आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। उपनिरीक्षक सियाराम चौरसिया ने बताया कि मृतक के बेटे राधे लाल की तहरीर पर ड्राइवर राम विलास के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA