राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह में हुआ विज्ञान दिवस का आयोजन

राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह में हुआ विज्ञान दिवस का आयोजन

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति (जेजेसी) के तत्वाधान में बुधवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों के मध्य राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बाल अधिकारों की जानकारी दी गयी। जिला मुख्यालय स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान के दो पहलू होते हैं। जिसमें एक सकारात्मक और दूसरा नकारात्मक होता है। जिसमें एक पहलू सूचना प्रद्योगिकी की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य का है और दूसरा हथियारों, परमाणु बम्ब आदि नकारात्मक शैली का है। अपनी गलती को वैज्ञानिक विधि से सुधारें। मोबाइल में सकारात्मक पहलू का अनुशरण कर इसका उपयोग आगे बढ़ने के लिए करें। देश के निर्माण में अपना योगदान करने के लिए विशेष ध्यान दें। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना है। साथ ही जन साधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। विज्ञान के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। विज्ञान और तकनीक को प्रसिद्ध करने के साथ ही देश के नागरिकों को देश को इस क्षेत्र में मौका देकर नई उचाईयों को हासिल करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अपर जिला जज सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध हो सकते हैं। विज्ञान के जरिए ही हम समाज के लोगों का जीवन स्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकते हैं। इससे होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से विज्ञान दिवस का आयोजन किया जाता है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डाॅ सूर्यकांत धर दुबे ने बताया कि विज्ञान इंसान के लिए महत्वपूर्ण है। आज विज्ञान के बल पर ही मानव चन्द्रयान का निर्माण करके आगे बढ़ रहा है। सूर्य गृह के सम्बन्ध में जानकारी के लिए भी एक सेटेलाइट भेजा गया है। विज्ञान सभी के ज्ञान को चुनौती देता है। इसका अपने जीवन में सकारात्मक रूप से उपयोग करें। यह किसी भी उम्र में किसी भी ज्ञान को प्रभावित कर सकता है। किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट अंजलिका प्रियदर्शनी ने सभी का आभार प्रकट किया। विज्ञान दिवस के अवसर पर बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर संस्था प्रभारी वीर सिंह, योगाचार्य संजय, कला शिक्षक अशोक पटेल, राजीव सिंह, मानवेन्द्र मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, लवकुश, मूलचन्द्र, दीपक शर्मा व अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent