धारदार हथियार से विद्यालय प्रबंधक की हत्या

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उतिराई बड़ेरी स्थित पण्डित सभापति दुबे इंटर कालेज के प्रबंधक की शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह सूचना पुलिस को लगी तो भारी फोर्स के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।
उतिराई बड़ेरी गांव निवासी पण्डित सभापति दुबे (80 वर्ष) मड़ियाहूं-जलालपुर मार्ग पर अपने ही नाम से एक इंटर कालेज की स्थापना की थी। कालेज में मुख्य द्वार के बाहर अपना आवास बना रखा था वही वे रहते थे। लोगों की माने तो वे आवास पर अकेले ही रहते थे। रात में अज्ञात बदमाश दरवाजा तोड़कर उनकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है।
मौके पर एसपी अशोक कुमार, एसओ सिकरारा विनय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ मडियाहूं विजय सिंह व मछलीशहर, मडियाहूं, बरसठी पुलिस व डाग स्क्वायड की टीम को बुलाकर मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। 25 करोड़ पौधरोपण अभियान के अंतर्गत फरीदुल हक़ मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद शाहगंज में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. तबरेज आजम व मुख्य अतिथि सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज तालीमाबाद सबरहद शाहगंज के प्रधानाचार्य मुहम्मद शाहिद नईम ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से उपलब्ध 200 पौधों को लगाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. निजामुद्दीन, शहबाज़ आलम, विकास कुमार, विनय कुमार, अय़ाज अहमद, सुशील कुमार मिश्र, मुहम्मद वामिक आदि मौजूद रहे। सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। जानकारी के अनुसार मामले में किशोरी के पिता द्वारा सुलतानपुर जनपद के करौंदीकला थाना क्षेत्र स्थित बांगरकला निवासी विरेन्द्र कुमार सिंह पुत्र हरिद्वार सिंह के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी गई है। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। अतुल राय जलालपुर, जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर व तालाब के चारों तरफ पौधरोपण किया गया। समाज को पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करने व मानव जीवन को सुगम बनाने में वृक्षों की महत्ता के दृष्टिगत भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ व भवनाथपुर ग्रामसभा के प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने पांच सौ पौधों का ब्रिकगार्ड सहित रोपण किया। जिसमें मुख्य रूप से आम, शीशम, सागौन, अमरूद, कदम आदि के पौधे शामिल हैं। चन्दन ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति वर्ष एक पौधरोपण की जिम्मेदारी ले लें तो भावी पीढ़ी को हम एक स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण दे सकते हैं। प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने बताया कि अभी दो हजार पौधों का रोपण ग्रामसभा के अलग-अलग स्थानों पर होगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और देखभाल की शपथ लिया। इस अवसर पर अमन सिंह, छोटेलाल, प्रदुम्न कुमार, रोहित, सूरज गिरि आदि उपस्थित रहे।