राज स्कूल आफ मैनेजमेन्ट साइन्सेज व राज पालिटेक्निक में हुआ सरस्वती पूजन
जितेन्द्र सिंह चौधरी
बाबतपुर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र नहर के पास स्थित राज स्कूल आफ मैनेजमेन्ट साइंसेज व राज पालिटेक्निक के परिसर में सरस्वती पूजन व राज सहारा सेवा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राज फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित राज स्कूल आफ मैनेजमेन्ट साइंसेज व राज पालिटेक्निक के प्रधान ट्रस्टी राजदेव सिंह (पूर्व विधान परिसद सदस्य) ने किया।
संस्था में डा. राहुल सिंह निदेशक द्वारा सरस्वती हवन पूजन किया गया। संस्था के प्रबन्धक विवेक सिंह ने चैनल का शुभारम्भ किया जहां बताया गया कि इसके माध्यम से कालेज में होने वाले सभी एक्टीविटी व सूचनाएं समय-समय पर प्रसारित की जायेंगी। राज सहारा सेवा कार्यक्रम का आयोजन उज्जवल किलकारी वाराणसी में आयोजित हुई जिसका उद्देश्य अनाथालय में रह रहे बच्चों को शिक्षा व आज के परिवेश का सामाजिक जानकारी क्या है, के बारे में जानकारी दी गयी। राज फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा अनाथालय में रह रहे बच्चों को शिक्षा हेतु पठन-पाठन सामग्री, अन्य वस्तुएं व फण्ड इकट्ठा कर दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन साक्षी त्रिपाठी व प्रियम्बदा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में धन्यवाद विवेक प्रकाश दूबे ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. सोमेन्द्र प्रताप सिंह, विकासराज वर्मा, आस्था तिवारी, रेशमी दास, सुरेश तिवारी, डा. राजकुमार यादव, डा. ज्योति सिंह, कृष्णकान्त पाण्डेय, लखेन्द्र पटेल, विनोद कुमार, अमित तिवारी, प्रशान्त मिश्रा, सतेन्द्र पटेल, आदित्या सिंह आदि उपस्थित रहे।