Jaunpur News : मृत पत्रकार के परिजन से मिला पीईएस का प्रतिनिधिमण्डल

परिवार को न्याय न मिलने तक नहीं रुकेगी कलम
राकेश शर्मा
शाहगंज जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या को लेकर जहां पूरा परिवार दुखी है, वहीं पत्रकार और सारे संगठन इस घटना की घोर निंदा कर रहे हैं। उसी क्रम में पत्रकार एकता संघ का प्रतिनिधिमंडल वाराणसी मंडल मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा के नेतृत्व में परिजनों से मुलाकात की और मृत पत्रकार के बड़े भाई से संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारों से बात भी करवाई। संस्था के प्रदेश मंत्री सुनील चौरसिया द्वारा परिवार को हर सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने दूरभाष पर बातचीत करते हुए परिजनों से कहा कि यह लड़ाई आपकी अकेली नहीं है। यह पूरे पत्रकार संघ की है, क्योंकि पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हमारे परिवार के सदस्य थे और उनको जब तक न्याय नहीं मिलेगा पत्रकार एकता संघ चुप नहीं बैठेगा। इस अवसर पर निशानाथ मंडल मंत्री, अनिल कुमार तहसील अध्यक्ष शाहगंज, पवन अग्रहरि तहसील सदस्य शाहगंज, सिराज अहमद राष्ट्रीय सचिव भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति, कृपाशंकर प्रधान, मोहम्मद वाकिब सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














