सलोना कुशवाहा की जीत ने रोशन का घमण्ड कर दिया चकनाचूर
सलोना कुशवाहा की जीत ने रोशन का घमण्ड कर दिया चकनाचूर
आकाशदीप
शाहजहांपुर। भाजपा ने प्रचण्ड बहुमत हासिल कर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नयी इतिहास रचा है लेकिन शाहजहाँपुर की 133 विधानसभा तिलहर से विजय श्री हासिल करने वाली भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा का किरदार भी कोई कम अहमियत वाला नहीं है। मंडल के वरिष्ठ चिकित्सक की अर्धांगिनी सलोना निगोही विकास खण्ड की माटी में ही पली बढ़ी हैं।
विधानसभा चुनाव 2022 से कुछ पहले ही राजनीति की कश्ती लेकर उतरीं सलोना ने समाजवादी पार्टी में अपने राजनैतिक भविष्य का निर्णय किया लेकिन ऐन वक्त पर भाजपा के तत्कालीन विधायक रोशन लाल ने सपा ज्वाइन कर सलोना के गणित को गड़बड़ा दिया। चूँकि अपने दम पर साख की स्थापना का सपना संजोये सलोना ने सपा की नजरन्दाजी के बाद भी हार नही मानी और चुनाव में प्रतिभागिता की भीष्म प्रतिज्ञा लेकर भाजपा का दामन थाम लिया। टिकट मिला, जीत हुई लेकिन सलोना की जीत को कम और आसान शब्दों में परिभाषित करना बेईमानी होगी।
सलोना कुशवाहा के अटल विश्वास ने जनता का हृदय जीत लिया। समर में एक ऐसे व्यक्तित्व को पटखनी दी जो अनवरत 15 वर्षों से विधानसभा का नेतृत्व कर रहा था। वर्तमान चुनाव में न केवल सलोना ने प्रतिद्वंदी को परास्त किया, बल्कि उसका दम्भ भी चूर चूर कर दिया। तिलहर विधानसभा से प्रथम बार महिला विधायक बनने का गौरव हासिल करने वाली सलोना कुशवाहा राजनैतिक कारवां अहंकार पर शालीनता की विजय गाथा लिख गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।