मिहरावां में रोवर्स-रेंजर्स जनपदीय समागम का हुआ उद्घाटन
96390
मिहरावां में रोवर्स-रेंजर्स जनपदीय समागम का हुआ उद्घाटन
तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। जनपदीय रोवर्स-रेंजर्स समागम का उद्घाटन सहकारी पी.जी. कॉलेज मिहरावां में किया गया। इस समागम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और संस्थानों से रोवर्स और रेंजर्स (स्काउट्स एवं गाइड्स) की टीम ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड डॉ रंजीत सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। जिला स्काउट्स एवं गाइड्स एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने युवाओं को नेतृत्व, समाजसेवा और टीम वर्क के महत्व को समझाया।
समागम के दौरान विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियाँ आयोजित की गईं जिनमें समूह चर्चा, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा कार्यशालाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। रोवर्स और रेंजर्स ने न सिर्फ अपने कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। महाविद्यालय के प्रबंधक राजीव सिंह एवं अध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ सत्येंद्र प्रताप सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविन्द सिंह ने सम्बोधित किया। बदलापुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील प्रताप सिंह, रोवर्स/रेंजर्स प्रभारीगण डॉ योगेंद्र प्रताप सिंह डॉ संजय शर्मा, डॉ कर्मचंद यादव, डॉ योगेश कुमार, डॉ अजय दुबे, डॉ रेखा मिश्रा, डॉ रणधीर कुमार, डॉ राज बहादुर यादव, नीरज सिंह, डॉ नितेश यादव, डॉ तारकेश्वर सिंह, डॉ बृजेश श्रीवास्तव, डॉ विकास सिंह, डॉ शैलेश सिंह, डॉ राघवेंद्र प्रजापति, डॉ मनोज सोनकर, डॉ विवेक सिंह, सूरज गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।