अवैध तमंचे के साथ एक को किया गया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बबेरू, बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में बीती रात्रि को थाना बबेरु पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब हो कि रात्रि में थाना बबेरु पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान कस्बा बबेरु में शिवाजी चौराहे से एक युवक एक मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था। शक होने पर पुलिस द्वारा पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर करते हुए अवैध तमंचा व कारतूस कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रोहित उर्फ दादू पुत्र रामपाल सिंह निवासी वीर धुमाई सुरकी थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











