भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना पर बैठी राजद विधायक विभा देवी

भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना पर बैठी राजद विधायक विभा देवी

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। नीतीश सरकार में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद विधायक ने मोर्चा खोल दिया है। नवादा में आरजेडी विधायक ने प्रशासन के खिलाफ निशाना साधा। प्रशासन के खिलाफ आरजेडी विधायक समर्थक के साथ नवादा के समाहरणालय के पास धरना पर बैठी है।

उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश दिखाया। आपको बता दें कि नवादा के आरजेडी विधायक विभा देवी गरीबों के निवाला निगलने वाले प्रशासन के खिलाफ आरोप लगाकर धरना पर बैठी हैं। यह अनिश्चितकालीन धरना रहेगा। उन्होंने कहा है कि जन वितरण प्रणाली के द्वारा गरीब को जो अनाज मिलता है, वह सही तरीका से नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत जब हमने वरीय अधिकारियों को किया तो अधिकारी के द्वारा कहा गया कि आप नाम बताइए तब हम उससे करवाई करेंगे।

जिसके बाद विधायक काफी गुस्सा हो गई और जांच की मांग की। लेकिन जांच नहीं हुआ तो गुस्से में आकर अधिकारी के खिलाफ ही धरना पर बैठ गई है। आरजेडी विधायक ने साफ तौर पर कहा कि हमें किसी से कोई डर नहीं है और हम गरीब के लिए लड़ाई लड़ेंगे। गरीब को 5 किलो अनाज मिलता है, लेकिन गरीब को 4 किलो ही अनाज मिल रहा है। इसी को लेकर हम धरना पर बैठे हैं और अनाज के नाम पर डीलरों के द्वारा गरीब से पैसा भी लिया जा रहा है। विधायक ने आरोप लगाया कि इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले पदाधिकारी हैं। उन्होंने पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि 20 प्रतिशत अनाज डीलरों और पदाधिकारी के सहयोग से गबन किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent