दंगे रहे हैं सपा सरकार की पहचानः स्मृति ईरानी

दंगे रहे हैं सपा सरकार की पहचानः स्मृति ईरानी

आरके धनगर
मथुरा। केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने आयोजित जनसभा में मांट विधानसभा भाजपा प्रत्याशी को अपना भाई बताते हुए लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए वोट मांगे। उन्होंने सपा-रालोद गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा दो लड़कों की जोड़ी को जनता नकार चुकी है, बसपा आज यूपी में किस स्थिति में है ये किसी से छिपा नही है इसलिए अपना वोट बर्बाद मत करिये। इस दौरान शाम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्याशी राजेश चौधरी के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए उनके समर्थन में वोट मांगे।

भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्राण्ड नेत्री एवं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी के समर्थन में सुरीर के पेंठ बाजार स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा सपा सरकार की पहचान दंगे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है, भाजपा सरकार में लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा मिल रही है, बहन बेटियों को सुरक्षा मिल रही है। पिछली सरकार में गुंडे बदमाश महिलाओं और बेटियों को छेड़ते थे और उस सरकार के मुखिया कहते थे लड़के हैं, लड़कों से गलती हो जाती है। हर तरफ गुंडा राज देखने को मिलता था। सपा रालोद गठबंधन के दो लडकों की जोडी ये तय नहीं कर पाई कि मांट से किसको प्रत्याशी बनाया जाये, ये जोड़ी अदभुत है।

जिस समाजवादी पार्टी के राज में गुण्डा का आतंक था, उनसे रालोद ने गठबंधन कर लिया। उन्होंने कहा कि जनता नागरिक नही परिवार है जिसकी सरकार बनने वाली है उसको वोट देकर नफे में रहों, हाथी की सरकार दूर-दूर तक कहीं नही है। भाजपा सरकार में लोगों को पूरी सुरक्षा मिलती है। बहनों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्वाइड बनाया गया है। लोगों को भरपूर राशन मिल रहा है, सुरक्षा मिल रही है, क्षेत्र का भरपूर विकास हो रहा है, इसीलिए भाजपा को एक बार फिर सरकार बनाने का मौका दे। जनसभा में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मांट क्षेत्र एनसीआर से लगा हुआ है, राजेश चौधरी के विधायक बनने पर यहां विकास की गंगा बहेगी। मुख्यमंत्री योगी का आपके क्षेत्र पर पूरा फोकस है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक ओम प्रकाश गुप्ता व संचालन मुकेश वार्ष्णेय ने किया। मंच पर पूर्व विधायक चौ. प्रणतपाल सिह, ज्ञानेद्र सिंह, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय कप्तान सिंह ठेनुआ, जितेन्द्र वार्ष्णेय, वर्षा शर्मा, शिव कुमार गौतम, गणेश वार्ष्णेय, प्रियंका उपाध्याय, दिगम्बर सिंह चौधरी, प्रशांत वार्ष्णेय, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent