रेयाज अहमद बनाये गये मल्हनी उपचुनाव में कांग्रेस प्रभारी | #TEJASTODAY
रेयाज अहमद बनाये गये मल्हनी उपचुनाव में कांग्रेस प्रभारी | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
जौनपुर (टीटीएन) 14 अक्टूबर। कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद के निर्देश एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम की संस्तुति पर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने हेतु विधानसभा प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में जौनपुर के 367 मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रदेश महासचिव रेयाज अहमद राज को प्रभारी बनाया गया है।
इसकी जानकारी होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, जयमंगल यादव, मो. फैज, मुफ्ती मेंहदी, गौरव सिंह, सफदर रजा, कलेन्दर बिंद, महमूद खान, हसन महमूद, मो. नदीम, कैफ राइन, राज यादव, मो. शाहनवाज, अजीत यादव, लल्ला यादव, सुल्तान खान सहित तमाम कांग्रेसजनों ने खुशी जताते हुये श्री अहमद को बधाई दिया। साथ ही कहा कि उनके प्रभारी बनाये जाने पर इस उपचुनाव में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें