Homeमहोबाकालेज में शिक्षा के साथ संस्कारों का हो रहा सृजन

कालेज में शिक्षा के साथ संस्कारों का हो रहा सृजन

कालेज में शिक्षा के साथ संस्कारों का हो रहा सृजन

श्री ब्रह्मचारी इण्टर कॉलेज में विद्यार्थियों को मिल रहे अच्छे संस्कार
अनूप सिंह
महोबा। क्षेत्र के ग्राम खन्ना में संचालित ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज एवं श्री ब्रह्मचारी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों से जुड़ने के लिए प्रतिदिन अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, जो बहुत सराहनीय है। विद्यार्थियों को यह बहुत रुचिकर लग रहा है विद्यालय में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ होता है, जिसमें प्रार्थना के साथ साथ बच्चे हनुमान चालीसा को भी बड़े उत्साह और उमंग के साथ पढ़ते हैं। तो वही सुबह प्रातः काल विद्यालय में प्रवेश करने से पूर्व सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया जाता है और उन्हें प्रतिदिन तिलक लगाने की परंपरा के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाली सभी बहनों को विद्यालय की शिक्षिका सुशीला एवं अन्य सभी शिक्षकाओं द्वारा रोली तिलक लगाकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। श्री ब्रम्हचारी विद्यालय का यह प्रयास युवा वर्ग में यह एक बहुत बड़ी प्रेरणा देने का काम कर रहा है जिससे धीरे धीरे युवाओं में यह परंपरा आगे बढ़ेगी। विद्यालय परिवार द्वारा यह प्रयास बहुत सराहनीय है। इस अवसर पर प्रबन्धक प्रतिनिधि आकाशदीप सिंह, विद्यालय के सीनियर डायरेक्टर बृजेश कुमार शर्मा, डायरेक्टर डॉ. रोहित सिंह राजावत, श्री ब्रम्हचारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह, श्री ब्रम्हचारी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य आंकित सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभायी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read