पौधरोपण अभियान के कार्ययोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
अंकित सक्सेना
बदायूं। अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लो0नि0वि0 ने बताया कि मंत्री लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग, प्रमुख सचिव, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी मंडलों के सीई/एसई की विस्तृत बैठक ली गयी। बैठक में वर्ष 2023-24 के पौधरोपण अभियान के कार्ययोजना की समीक्षा की गयी।
उन्होंने बताया कि जनपद बदायूं के प्लांटेशन का कुल लक्ष्य 17000 है। वर्तमान में 16 स्थल/मार्गों की संख्या का चयन कर लिया गया है। इन 16 मार्गों/स्थलों पर 17000 गड्ढे खोदे जा चुके हैं। 17000 पौधों को प्राप्ति वन विभाग से हो चुकी है। वृक्षारोपण की प्रस्तावित 22 जुलाई हेतु 6 सहायक अभियन्ता, 20 अवर अभियन्ता एवं 20 मेट, 90 बेलदार/चौकीदार की ड्यूटी व्िपिबम आर्डर कर लगायी जा चुकी है। पौधों की सुरक्षा हेतु ट्रीगार्ड की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिले की एक मॉडल रोड चिन्हित की जाएगी। शहरी भाग में एक ही प्रकार के प्रजाति के तारकसी कराकर पौधरोपण 2 किमी दूरी तक किया जाएगा। जिले की 4 लेन रोड मेरठ बदायूं मार्ग के मीडियन पर फूलदार पौधे लगाना को कार्ययोजना मे सम्मिलित कर लिया गया है। जिले की समस्त राज्य मार्ग/एमडीआर-2 लेन रोड पर आबादी से 2 किमी दूर तक तारकसी कर पौधरोपण की योजना बनाकर लगाया जाना है। 5-सर्किट हाउस, इंस्पेवशन हाउस, नए बन चुके सेतु के बगल में एबेंडन पुराने सेतु के पहुँच मार्गों पर फलदार पौध लगाए जाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा अपने अधीन मार्गों पर पौधरोपण कराया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












