अयोध्या में लम्बे इंतजार के बाद कलेक्ट्रेटकर्मियों में फेरबदल
प्रोन्नत के बाद भी लगभग एक वर्ष रहे पुराने पद पर
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। प्रोन्नत के बाद कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को नई तैनाती मिल गई है। लगभग एक वर्ष उन्हें इंतजार करना पड़ा। रामकुमार यादव एवं मो. इस्लाम की संबद्धता समाप्त कर उनके स्थान पर नई तैनाती की गई है। ये दोनों बहुत पहले प्रशासनिक अधिकारी पद पर प्रोन्नत हुए थे। प्रोन्नत के बाद रामकुमार यादव नाजिर एवं मो. इस्लाम राजस्व सहायक पद पर संबद्ध रहे। नए फेरबदल में नाजिर पद पर रनबहादुर सिंह एवं युगुल किशोर को राजस्व सहायक पद पर भेजा गया है।
10 दिन में ही जारी संशोधित आदेश में राजस्व सहायक अब शोभनाथ बनाए गए हैं। युगुल किशोर अपने पुराने पद पर बने रहेंगे। एडब्ल्यूबीएन सोहावल के पद से डीएलआरसी पद पर स्थानांतरित अभिषेक यादव 15 फरवरी तक एवं राजस्व अभिलेखपाल पद पर स्थानांतरित अरुण मोहन भी अवकाश पर चले गए हैं। संशोधित आदेश में राघवेंद्र प्रताप सिंह को सहायक बाकी वासिल नवीस पद पर रुदौली से संबद्ध किया गया है। लाल बहादुर सिंह को सहायक न्यायिक अभिलेखपाल, सहायक आंग्ल अभिलेखपाल पद पर स्थानांतरित रेखा रानी विश्वकर्मा संयुक्त कार्यालय में टंकण कार्य भी करेंगी। न्याय सहायक पद पर राजकपूर श्रीवास्तव व सहायक राजस्व अभिलेखपाल की जिम्मेदारी पवन श्रीवास्तव को सौंपी गई है। हरीश श्रीवास्तव-आयुध लिपिक प्रथम, रवींद्र चौधरी नायब नाजिर बने हैं। अशोक कुमार सोनकर- अरेंजर, बीकापुर राजस्व अभिलेखपाल एवं नायब नाजिर मिल्कीपुर पद पर शिवप्रकाश सिंह को स्थानांतरित किया गया है।