पाकिस्तान के खिलाफ की कार्यवाही की मांग
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुये आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है। मंगलवार को आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 26 लोगों को शहीद कर दिया। दिल को दहला देने वाले इस आतंकी हमले के विरोध में बेगमगंज स्थित जामिया इमाम जाफर सादिक़ में धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। शोकसभा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए और घायलों की सलामती के लिए दुआ करते हुये इस घटना में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही की मांग किया।
इस मौके पर धर्मगुरु ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की हम सख़्त लफ़्ज़ों में निंदा करते हैं और जो लोग मारे गए हैं, उनके परिजनों से हमदर्दी का इजहार करते हैं। साथ ही घायलों को जल्दी स्वस्थ होने के लिए दुआ करते हैं। उन्होंने कश्मीर की अवाम से अपील करते हुए कहा कि अमन और शांति बनाए रखे और आतंकवाद को खत्म करने में मदद करें। साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे। मौलाना ने केंद्र सरकार से भी अपील किया कि हमले के जिम्मेदार लोगों को खासकर पाकिस्तान को ऐसी सज़ा दिया जाय, ताकि आने वाली उनकी नस्ले याद रखे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस अवसर पर मौलाना अम्बर अब्बास खान, मौलाना शाजान ज़ैदी, मौलाना ज़ियाफ़्त हुसैन, शम्सुल हसन, सादिक़ रिज़वी, आक़िफ़ हुसैनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।