पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्नाव हरदोई मार्ग पर हफीजाबाद गांव के पास पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाई जा रही नाकाबंदी चेकिंग के दौरान बुधवार को एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने चेकिंग अभियान चलाया जिसके बाद कई चौपहिया और बाइक सवार की चेकिंग की जा रहीं थी। इसी बीच बरुआघाट गांव में स्थित देशी ठेका शराब का सेल्समैन मनोज कुमार निवासी औरास बाइक से बरुआघाट से मालिक शिव शंकर के कहने पर 40 देशी शराब के पउवा पिट्ठू बैग में लेकर जा रहा था। अभी सेल्समैन हफीजाबाद चौराहे के पास पहुंचा ही था कि पुलिस ने उसकी जांच किया जिस पर पुलिस को सेल्समैन के पास से पिट्ठू बैग में अवैध रूप से 40 देशी शराब के पउवा मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत पूछे जाने पर एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सेल्समैन को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।





