पूविवि में पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को दी गयी श्रद्धांजलि

पूविवि में पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को दी गयी श्रद्धांजलि

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सरस्वती सदन में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने शोकसभा की जहां दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने इस हमले की कड़ी निंदा किया।
इस मौके पर कुलपति ने कहा कि इस घटना से पूरे देशवासियों को गहरा दुःख हुआ है। इस घटना की जितनी निंदा की जाय, कम है।
इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक विनोद सिंह, डीआर अमृत लाल, अजीत प्रताप सिंह, बबिता सिंह, प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. राकेश यादव, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना ने श्रद्धांजलि सभा किया। साथ ही संकाय भवन से विश्वविद्यालय गेट तक शांति मार्च निकला गया। शांति मार्च में शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुये जिन्होंने घटना की निंदा किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. शशिकांत यादव ने किया। शांति मार्च में प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. राम नारायण, डॉ. एसपी तिवारी, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ सुनील कुमार, डॉ. अवधेश मौर्य, डॉ. नितेश जायसवाल, प्रो. प्रमोद यादव, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. अश्वनी यादव सहित तमाम छात्र—छात्राओं की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA