दांतों की नियमित सफाई से दूर हो सकती है मुंह से सम्बन्धित समस्याएं: डॉ. प्रतीक

दांतों की नियमित सफाई से दूर हो सकती है मुंह से सम्बन्धित समस्याएं: डॉ. प्रतीक

सिफ्सा बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी ने आयोजित किया डॉक्टर विजिट
मुकेश तिवारी
झांसी। राज्य परिवार नियोजन अभिनवीकरण सेवा परियोजना एजेंसी (सिफ्सा) बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी द्वारा डॉक्टर विजिट का आयोजन किया गया। इसमें दन्त चिकित्सक डॉ. प्रतीक गुबरेले और डॉ. ऋचा व्यास ने विद्यार्थियों को दन्त के देखभाल के तरीके और होने वाली समस्यायों के बारे में बताया।
डॉ. ऋचा व्यास ने स्वयंसेवकों को बताया कि दांत की नियमित सफाई बहुत जरुरी है। साथ ही साल में एक या दो बार डॉक्टर से दांत की सफाई करवानी चाहिए जिससे जो समस्या उत्पन्न हो रही हो, उसका निदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि दांत की नियमित सफाई करवाने से हम उनकी जिन्दगी को बढ़ा सकते हैं। दांतों से सबसे ज्यादा समस्या तम्बाकू से होती है, इसलिए यह जरुरी है कि तम्बाकू का सेवन नहीं करना चाहिए।

डॉ. प्रतीक व्यास ने कहा कि दांतों में कई बार समस्या होने पर हम घर पर ही उसका उपचार करने लगते हैं लेकिन इससे समस्या ख़त्म होने की जगह बढ़ जाती है, इसलिए यह जरुरी है कि डॉक्टरों की सहायता से ही समस्या का निदान कराया जाय। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम अपने घर की नियमित सफाई करते हैं लेकिन होली या दीपावली के समय सफाई होती है तो कुछ न कुछ कबाड़ निकलता ही है। उसी प्रकार से दांतों की सफाई हम अपने घर में नियमित रूप से करते हैं लेकिन वर्ष में एक या दो बार डॉक्टर से उसकी सफाई करवाना जरुरी है।

सिफ्सा की नोडल अधिकारी डॉ. श्वेता ने बताया कि सिफ्सा के अंतर्गत स्वयंसेवकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व मानसिक स्वास्थ्य और गर्भावस्था के दौरान ध्यान देने वाले विषयों पर विद्यार्थियों से डॉक्टरों की चर्चा कराया गया था।कार्यक्रम अधिकारी सिफ्सा डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि आज लगभग 100 विद्यार्थियों के दांतों का परिक्षण किया गया। विद्यार्थियों को दांतों के देखभाल और हो रही समस्यायों के बारे में डॉक्टरों द्वारा बताया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. मुन्ना तिवारी ने कहा कि दांत के रास्ते ही सारे स्वाद हमारे जीभ को मिलते हैं। अतः इसकी देखभाल जरुरी है। प्रो. मुन्ना तिवारी ने कहा कि तम्बाकू न केवल कैंसर का कारण बनता है बल्कि यह हमारे दांतों को भी ख़राब कर देता है। नियमित सफाई करने पर भी दांतों को तम्बाकू से बचाना जरुरी है। इस अवसर पर एस.के. सोनी, पार्थ बाली, नंदनी कुशवाहा, निकेता सहित अन्य सिफ्सा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent