चीनी मिल चिलवरिया में ट्रैक्टर-ट्रालियों में लगाये गये रेफ्लेक्टर

चीनी मिल चिलवरिया में ट्रैक्टर-ट्रालियों में लगाये गये रेफ्लेक्टर

अब्दुल शाहिद
बहराइच। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के कुशल मार्गदर्शन में सड़क दुघर्टनाओं में प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उददेश्य से विशेषकर कोहरे के कारण सड़क दुघर्टनाओं में अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों में रेफ्लेक्टर लगाये जाने का अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत विगत दिवस सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राजीव कुमार, प्रवर्तन ओपी सिंह के नेतृत्व में चीनी मिल चिलवरिया में गन्ना लेकर आने वाली लगभग 35 ट्रैक्टर-ट्रालियों में रेफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही की गयी। साथ ही चीनी मिल प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों लगाये जाने वाले रेफ्लेक्टर के कार्रवाई का निरीक्षण कर जायजा लेते हुए अपेक्षा की कि चीनी मिल में गन्ना लेकर आने वाले सभी ट्रैक्टर-ट्रालियों में रेफ्लेक्टर लगाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराये। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्री कुमार ने बताया कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

जनपद में स्थित टोल प्लाजों पर भी वाहनों में विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रालियों में रेफ्लेक्टर लगाये जाने की कार्रवाई की जायेगी। अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को हेल्मेट और सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर जय प्रकाश अवस्थी सहित गन्ना किसान व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent