HomeJaunpurश्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की रथयात्रा

श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की रथयात्रा

श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की रथयात्रा

जौनपुर। रविवार को श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में प्रातः भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के विग्रह का आचार्य डा. रजनीकांत द्विवेदी के निर्देशन में षोडशोपचार पूजन हुआ। यह पूजन मुख्य यजमान डॉ. स्मिता श्रीवास्तव एवं डा. रजनीश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया जहां उन्होंने भगवान के विग्रह का पूजन करते हुये आरती भी की। तत्पश्चात भगवान का दर्शन आम जनमानस को शाही खिचड़ी के भोग के पश्चात प्राप्त हुआ।
हजारों की संख्या में समस्त श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन एवं शाही खिचड़ी के प्रसाद का आनंद लिया। सायंकाल भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गयी। रथयात्रा महोत्सव के अध्यक्ष शशांक सिंह तथा नगर पालिका की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या एवं डॉ राम सूरत मौर्य ने रथारूढ़ भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की आरती उतार कर नारियल तोड़कर रथ यात्रा का आरंभ किया।
विशाल रथयात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना, नवदुर्गा शिव मंदिर के मुख्य ट्रस्टी निखिलेश सिंह, सरिता मिंगलानी, राजेश जावा, शिवशंकर साहू, नीरज श्रीवास्तव, जग्गू सेठ, निशाकांत द्विवेदी, अलका उपाध्याय, अवंतिका सिंह, सरिता मिंगलानी, पूजा उपाध्याय, ममता साहू सहित जनपद के अनेक गणमान्य लोगों ने हजारों की संख्या में रथ को हाथों से खींचा। यह रथ मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर, सद्भावना पुल, शाही किला होते हुए रासमंडल स्थित जगन्नाथ धाम में पहुंचकर समाप्त हो गयी।
मार्ग में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, बोल बम कांवरिया संघ के सुधीर साहू, अनाज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन, गणेश साहू के नेतृत्व में पूरी टीम ने स्वागत किया। वहीं स्वर्णकार समाज, योगेश भटिया सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं एवं लोगों ने जगह—जगह रथ पर पुष्पवर्षा किया।
प्रतापगढ़ से आयी कृष्ण—सुदामा की टोली ने पूरे मार्ग भर भगवान के नाम का संकीर्तन किया। अद्भुत झांकी समस्त श्रद्धालुओं के लिये आकर्षण का केंद्र रही। समाज के सभी वर्गों द्वारा रथयात्रा को सकुशल संपन्न कराने में सराहनीय सहयोग किया। रथयात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह तथा महामंत्री शिवशंकर साहू ने संयुक्त रूप से सभी का अभिनंदन करते हुये आभार जताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read