भाव अभिव्यक्त की सर्वोत्तम माध्यम रंगोली: प्रबन्धक
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। देवगांव स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पी.जी. कॉलेज में बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं के लिए एनसीटीई पाठ्यक्रमानुसार रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां सभी ग्रुप के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निरीक्षण के उपरांत ग्रुप बीड़ा को प्रथम पुरस्कार, ग्रुप सरस्वती को द्वितीय, ग्रुप ब्रह्मकन्या को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रबंधक संतोष यादव ने कहा कि रंगोली भाव अभिव्यक्त करने का सर्वोत्तम माध्यम होती है। इससे नकारात्मकता खत्म होती है और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अशोक यादव, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश यादव, डॉ. पूरन यादव, डॉ. इरफान अहमद अंसारी, डॉ. पूनम विश्वकर्मा, डॉ. अंजलि चौहान, डॉ. खुशबू चौहान, कार्यालय अधीक्षक रामाश्रय यादव, आदर्श गुप्ता, पुष्पा यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।