HomeGhazipurरमेश जायसवाल बनाये गये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, साथियों ने दी बधाई

रमेश जायसवाल बनाये गये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, साथियों ने दी बधाई

रमेश जायसवाल बनाये गये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, साथियों ने दी बधाई

तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। जायसवाल समाज के वरिष्ठ सेवक रमेश जायसवाल को स्वजातीय बंधुओं के संगठन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया जिसकी जानकारी होने पर श्री जायसवाल के शुभचिन्तकों सहित तमाम स्वजातीय बन्धुओं ने बधाई दिया है। बता दें कि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा राष्ट्रीय संरक्षक अशोक जायसवाल, श्रीपद यशो नाईक (केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार), श्रीप्रकाश जायसवाल (पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार), प्रकाश चौधरी (पूर्व विधायक), प्रदीप भाई जायसवाल (पूर्व विधायक) की अनुमति पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर जायसवाल उर्फ पापा मोदी ने रमेश जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण की जिम्मेदारी सौंपा।
वहीं राष्ट्रीय संयोजक जायसवाल अटल गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र जायसवाल, ईश्वरचन्द जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष अजय जायसवाल (वरिष्ठ पत्रकार), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ जायसवाल, महासभा (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा चौधरी, महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपमा जायसवाल (पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व वर्तमान विधायक), राष्ट्रीय महासचिव माया सुवालका सहित तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने रमेश जायसवाल को बधाई देते हुये महासभा हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read