किसान आन्दोलन के समर्थन में निकाली गयी रैली

किसान आन्दोलन के समर्थन में निकाली गयी रैली

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर पूरे प्रदेश में किसानों ने ट्रैक्टरों से जिला मुख्यालय पहुँच हुँकार भरी। जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ मुख्यालय के गल्ला मंडी परिसर पहुंचे जहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश का किसान मजदूर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो गया है। दिल्ली में किसानों के आंदोलन के समर्थन में एक दिवसीय ट्रैक्टर हुँकार रैली निकाली गई। गल्ला मंडी से रैली निकालकर तहसील परिसर पहुँची। उन्होंने कहा कि देश में किसानों की मांग जायज है लेकिन सरकार तानाशीही पर उतारू है। न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा कर सरकार अपने वादे से मुकर रही है। बिजली संसोधन विधेयक 2022 तत्काल वापस किया जाए। किसानों की कृषि योग्य जमीन अधिग्रहण नहीं किया जाना है। अनुपयोगी कृषि भूमि पर अधिग्रहण किया जाए। साथ ही अधिग्रहण विधेयक 2012 के सर्किल रेट हटाकर नया सर्किट पर मुआवजा देने सहित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने आंदोलन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम सिंह राही एवं किसानों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह, उदय नारायण सिंह, ओम नारायण गर्ग, नीलकंठ द्विवेदी, विजय त्रिपाठी, शिवदयाल बघेल, राजकिशोर सिंह, विक्रम सिंह, राममूरत कुशवाहा, राजकुमार, कमलेश, सन्तोष, दिनेश, राम प्रसाद, देव नारायण, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent