सद्भावना दिवस के रूप में मना राजीव गांधी का जन्मदिवस

सद्भावना दिवस के रूप में मना राजीव गांधी का जन्मदिवस

सुबोध कुमार
मैनपुरी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुये उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाया। साथ ही कहा कि सभी लोग जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म और भाषा का भेद-भाव किये बिना सभी देशवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करें, बिना हिंसा के संवैधानिक साधनों, बातचीत के द्वारा एक-दूसरे के बीच की दूरियों को समाप्त करें। उन्होंने कहा कि स्व. गांधी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था, आज भारत दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सुपर पॉवर बन गया है, इसकी बुनियाद राजीव गांधी ने 1985 में आईटी क्रांति के जरिए रखी थी, उनके द्वारा देश के लिये किये गये कई सामाजिक और आर्थिक कार्यों को एक विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण को साफ तौर पर देखा जा सकता है। स्व. गांधी ने देश के भीतर सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और राष्ट्रीय अखंडता का प्रचार करने की कोशिश की। इस दौरान राजस्व अधिकारी आर.एन. वर्मा, डिप्टी कलेक्टर नितिन कुमार, से. सानिया सोनम एजाज, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुनील द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी हरेंद्र कुमार, डी.जी.सी. राजस्व सुधाकर मिश्रा, वीरेश पाठक, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, रोहित दुबे, अनुज कुमार, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार, रमेश तोमर, प्रदीप कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, अजय कुमार, श्रीकृष्ण आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent