Homeउरईसांसद ने की निगरानी समिति की बैठक

सांसद ने की निगरानी समिति की बैठक

सांसद ने की निगरानी समिति की बैठक

तेजस टुडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सांसद नारायण दास अहिरवार की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक हुई जहां केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद ने पूर्व बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की समीक्षा करते हुए अनुपालन आख्या पर संतोष व्यक्त करते हुये लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण आदि योजनाओं की बिंदुवार प्रगति की समीक्षा करते हुये उनकी गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। सांसद ने कहा कि योजनाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण टीमों का गठन किया जाए तथा जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की अद्यतन जानकारी नियमित रूप से दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्रदेव शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी निशांत पाण्डेय, उपायुक्त स्वतः रोजगार महेन्द्र चौबे, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read