HomeJaunpurग्रामीणों की मांग पर प्रधान ने सीसी रोड का कार्य किया शुरू

ग्रामीणों की मांग पर प्रधान ने सीसी रोड का कार्य किया शुरू

कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने प्रधान के प्रति जताया आभार
तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बशीरपुर गांव में काफी दिनों से जर्जर रास्ते को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से बनवाने की मांग कर रहे थे जिस पर ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सीसी रोड का कार्य शुभारंभ किया जिससे ग्रामीणों ने प्रधान के प्रति आभार जताया।
जानकारी के अनुसार विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के बशीरपुर गांव मे जर्जर सड़क से ग्रामीणों का आना-जाना होता था। रास्ते पर बारिश में घुटने भर पानी से लगा रहता था। कम्पोजिट विद्यालय बशीरपुर के छात्र और शिक्षक भी इसी रास्ते से जाते थे जिसे ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि दिलेश्वर सोनकर उर्फ काजू से काफी दिनों से बनवाने की मांग कर रहे थे। श्री सोनकर ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुये उन्होंने कार्य योजना बनाकर ब्लॉक पर कार्य करने का मांग किया जिसके बाद ब्लॉक से सीसी रोड का कार्य पास किया गया।
कार्य शुरू होते ही बशीरपुर गांव में खुशियां छा गयीं। प्रधान के प्रति लोगों ने आभार जताते हुए कहा कि काफी दिन से हम लोगों ने इसी रास्ते को बनवाने की मांग कर रहे थे। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को समस्या को देखते हुये उन्होंने आश्वासन दिया था जो कि आज कार्य का शुभारम्भ हो गया जिससे ग्रामीणों में खुशी छा गई। ग्रामीणों ने प्रधान के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर सुरेश यादव, सुवारथ यादव, प्रदुम्न यादव, जंग बहादुर यादव, ओम प्रकाश यादव, महेंद्र यादव, तेज बहादुर यादव, रामभवन बिन्द, रामचरन बिन्द, मोखई बिन्द, रूदल बिन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
——इनसेट——
ग्रामीणों को जो भी समस्या होगी, उसे हम हमेशा पूरा करने का प्रयास करता रहूंगा। ——प्रधान प्रतिनिधि काजू सोनकर

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read