विद्यार्थियों संग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले प्रधानाचार्य

विद्यार्थियों संग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले प्रधानाचार्य

आजमगढ़। जनपद में सी.बी.एस.ई. बोर्ड से सम्बद्ध नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज के बच्चों तथा शिक्षकों ने बाल दिवस पर 14 नवम्बर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रतिभाग किया। बच्चों ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केन्द्र (आरबीसीसी) में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस मौके पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हम अक्सर कहते हैं कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इस भविष्य को सुरक्षित रखना और इसका उचित पालन-पोषण सुनिश्चित करना हम सभी का कर्तव्य है। आज के बच्चों के पास तकनीक और ढेर सारी जानकारी व ज्ञान है। वे देश और विदेश में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा दें।
राष्ट्रपति से मुलाक़ात करने वाले ग्रुप में जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे के पुत्र प्रधानाचार्य अंजनी दुबे, शिक्षिका नीलम मद्देशिया, छात्र आदित्य प्रजापति, आभाश राय, रश्मि उपाध्याय तथा स्नेहा प्रजापति शामिल रहे। राष्ट्रपति ने बच्चों से संवाद भी करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर चेयरमैन डॉ आरबी त्रिपाठी, मैनेजर डॉ मनीष त्रिपाठी, डायरेक्टर डॉ रजनी त्रिपाठी ने पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से ग्रुप के सभी सदस्यों को बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent