164.729 करोड़ लागत की 29 सड़क परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

164.729 करोड़ लागत की 29 सड़क परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

अब्दुल शाहिद
बहराइच। विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश अन्तर्गत नरेन्द्र मोदी द्वारा मंदुरी एयरपोर्ट परिसर आज़मगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में धनराशि रू. 34 हजार 700 करोड़ लागत की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत बहराइच की रू. 164.729 करोड़ लागत की 29 सड़क परियोजनाओं जिसकी लम्बाई 200.92 कि.मी. का लोकार्पण किया गया। बहराइच में रामगांव रोड पर मुर्गिहा के निकट आयोजित कार्यक्रम में आज़मगढ़ में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की एल.ई.डी. वैन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर ने अन्य अधिकारियों के साथ शिलेखों का अनावरण किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी अनिल सिंह, लो.नि.वि. के अधिाासी अभियन्ता संजीव वर्मा, सुजीत सिन्हा सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे। लोकसभा क्षेत्र बहराइच अन्तर्गत कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड-2 (प्र.प.) बहराइच द्वारा विधानसभा क्षेत्र बहराइच में बी.बी.एस.सी. मार्ग से डिहवा मार्ग लम्बाई 4.790 कि.मी. लागत रू. 368.72 लाख, गोबरहा मार्ग फत्तेपुरवा (पटकौली) मार्ग लम्बाई 7.500 कि.मी. लागत रू. 565.53 लाख तथा पी.बी.बी. मार्ग से चिलवरिया वाया घरसवा लम्बाई 8.300 कि.मी. लागत रू. 642.55 लाख, विधानसभा क्षेत्र बलहा अन्तर्गत गायघाट से रामपुर धोबिया वैवाही मार्ग लम्बाई 16.000 कि.मी. लागत रू. 1111.19 लाख, मटेहीकलां से लौकाही मार्ग लम्बाई 5.050 कि.मी. लागत रू. 391.72 लाख, गोपिया मार्ग से लालपुर चादाझार मार्ग लम्बाई 6.000 कि.मी. लागत रू. 466.32 लाख, सुजौली मार्ग से जंगल गुलहरिया मार्ग लम्बाई 4.950 कि.मी. लागत रू. 256.91 लाख, गूढ हरखापुर से शोभापुरवा सेन्ट्रल स्टेट फार्म वाया बगिया लम्बाई 11.000 कि.मी. लागत रू. 840.11 लाख तथा पी.बी.बी. मार्ग से पेटरहा मार्ग लम्बाई 7.000 कि.मी. लागत रू. 536.66 लाख, विधानसभा क्षेत्र महसी अन्तर्गत बहराइच कटाई घाट मार्ग से नेवादा खसहा तमाचपुर मार्ग लम्बाई 14.700 कि.मी. लागत रू. 980.05 लाख, नौतला मार्ग से मुनीमपुर कला मार्ग लम्बाई 6.250 कि.मी. लागत रू. 477.45 लाख, बी.बी.बी. रोड से गोलवा केशवापुर मार्ग लम्बाई 8.030 कि.मी. लागत रू. 605.86 लाख, इटहा से नौतला मार्ग लम्बाई 8.260 कि.मी. लागत रू. 639.60 लाख तथा बी.एस. मार्ग से आर.एस.आई. मार्ग वाया बेडनापुर खरचहा चौराहा लम्बाई 12.440 कि.मी. लागत रू. 964.69 लाख, विधानसभा क्षेत्र मटेरा अन्तर्गत पी.बी.बी. मार्ग से बेगमपुर मार्ग लम्बाई 5.470 कि.मी. लागत रू. 405.30 लाख तथा हुसैनपुर मंदृगी से बल्भदरपुर मार्ग लम्बाई 5.350 कि.मी. लागत रू. 412.07 लाख, विधानसभा क्षेत्र नानपारा अन्तर्गत एन.आर. मार्ग से खैरहनिया मार्ग लम्बाई 5.730 कि.मी. लागत रू. 440.81 लाख, आर.टी.आई. कि.मी. 32 से मनिकापुर मार्ग लम्बाई 7.500 कि.मी. लागत रू. 588.22 लाख, एन.आर. मार्ग से बी.एम. मार्ग लम्बाई 16.000 कि.मी. लागत रू. 1249.01 लाख तथा बी.एम. मार्ग से जमदान मार्ग लम्बाई 5.960 कि.मी. लागत रू. 375.72 लाख इस प्रकार कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड-2 (प्र.प.) बहराइच द्वारा लोकसभा क्षेत्र बहराइच अन्तर्गत रू. 12318.49 लाख की लागत से 20 मार्गों जिनकी लम्बाई 166.280 है का लोकार्पण किया गया।
इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र बहराइच अन्तर्गत कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र महसी में बहराइच से कटाईघाट मार्ग लम्बाई 5.480 कि.मी. लागत रू. 499.35 लाख व आर.एस.आई. मार्ग से पूरे प्रसाद सिंह मार्ग लम्बाई 5.480 कि.मी. लागत रू. 499.35 लाख, विधानसभा क्षेत्र महसी व मटेरा अन्तर्गत बहराइच से कटाईघाट मार्ग लम्बाई 11.560 कि.मी. लागत रू. 1418.56 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र मटेरा अन्तर्गत बहराइच से कटाईघाट मार्ग लम्बाई 5.000 कि.मी. लागत रू. 615.18 लाख इस प्रकार कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा लोकसभा क्षेत्र बहराइच में रू. 4154.42 लाख की लागत से 20 मार्गों जिनकी लम्बाई 34.640 है का लोकार्पण किया गया। लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज अन्तर्गत कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड-2 (प्र.प.) बहराइच द्वारा विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज में बी.बी.बी. मार्ग से भिलौरा बांसू मार्ग लम्बाई 8.000 कि.मी. लागत रू. 740.36 लाख, श्रमदान मार्ग (लदौर) से तीन सौ रेती मार्ग लम्बाई 8.500 कि.मी. लागत रू. 667.38 लाख व धनसरी मार्ग से गोंदौरा मार्ग लम्बाई 6.150 कि.मी. लागत रू. 458.12 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र पयागपुर अन्तर्गत के.एच. मार्ग से कंचनापुर वाया बिबियापारा मार्ग लम्बाई 9.000 कि.मी. लागत रू. 676.32 लाख तथा कैनाल पटरी मार्ग से थोरिया मार्ग लम्बाई 5.425 कि.मी. लागत रू. 387.63 लाख इस प्रकार लम्बाई रू. 2929.81 लाख लागत के 05 मार्गों जिनकी लम्बाई 37.075 कि.मी. का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent