राष्ट्रीय दिवस पर मॉरीशस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ स्वागत, भोजपुरी गीत पर थिरके लोग

राष्ट्रीय दिवस पर मॉरीशस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ स्वागत, भोजपुरी गीत पर थिरके लोग

इं. आरके जायसवाल
पोर्ट लुइस। मॉरीशस के 56वें राष्ट्रीय दिवस पर कार्यक्रम हुआ जहां बताया गया कि मॉरीशस दिवस 1968 में पूर्वी अफ्रीकी देश की ब्रिटेन से आजादी और 1992 में इसके गणतंत्र में परिवर्तन की याद में मनाया जाता है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाग लिया जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और स्थायी संबंधों को रेखांकित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू मॉरीशस की 3 दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। वर्तमान सरकार के तहत यह पहली बार है कि यह समारोह उसी स्थान पर आयोजित किए गए हैं जहां 56 साल पहले यूनियन जैक को मॉरीशस ध्वज से बदल दिया गया था। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि स्वतंत्रता की 56वीं वर्षगांठ और मॉरीशस गणराज्य की 32वीं वर्षगांठ पर मुर्मू की उपस्थिति भारत-मॉरीशस विशेष साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारतीय मूल के लोगों ने कार्यक्रम में भाड़ी संख्या में भाग लिया।


मॉरीशस में कार्यरत भारतीय मूल के अभियंता निशांत कुमार ने हमारे सहयोगी इं. आरके जायसवाल से फ़ोन पर बातचीत में बताया कि हम सबके बीच भारतीय राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्म को उपस्थित देखकर खुशी का ठिकाना ना रहा। वहीं हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम हुये जिसमें भारतीय मूल के अमृता राज, रविता, रीना, सिमती, मोक्षिता सहित अन्य महिलाओं ने भोजपुरी गीत पर नृत्य करके मॉरीशस और भारतीय संस्कृति एवं भाषा के बीच संबंधों को बखूबी से दर्शाया। गौरतलब हो कि मॉरीशस में क्रियोल भाषा के साथ भोजपुरी भी प्रमुखता से बोली जाती है। इस अवसर पर महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने मॉरीशसवासियों बधाई देते हुये भारत व मॉरीशस के पुराने संबंधों की भी चर्चा किया। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोगों कीउपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent