प्रजापति समाज ने किया राकेश श्रीवास्तव को सम्मानित

Must Read

- Advertisement -

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा ने अपने अध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक राकेश कुमार श्रीवास्तव के 33 वर्षों के अनवरत सेवा उपरांत सेवा-नृवित्त होने पर प्रांतीय प्रमुख हीरालाल आजाद के भूपतपट्टी स्तिथ आवास पर पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम व साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रजापति महासभा के संरक्षक ने कहा कि राकेश जी का कुशल व्यवहार ही उनकी पहचान है और यही विशेषता उनको समाज के अंतिम व्यक्ति तक जोड़ के रखता है। प्रजापति महासभा के प्रांतीय प्रमुख महासचिव हीरालाल आजाद ने कहा कि राकेश जी ने प्रजापति समाज के हर वर्ग के लोगो का हमेशा सहयोग किया है व सम्मान दिया। इस अवसर पर प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार प्रजापति, संरक्षक अरुण कुमार प्रजापति, महामंत्री डॉ योगेंद्र प्रजापति, राम आसरे प्रजापति, बृजमोहन प्रजापति, सुरेन्द कुमार प्रजापति, समरजीत प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति, राजन प्रसाद प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति, राकेश प्रजापति, विनय कुमार प्रजापति, नंदलाल रावत, जयप्रकाश प्रजापति, चंद्र प्रकाश मिश्र व अजय कुमार यादव, उपस्तिथ रहे।

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा ने अपने अध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक राकेश कुमार श्रीवास्तव के 33 वर्षों के अनवरत सेवा उपरांत सेवा-नृवित्त होने पर प्रांतीय प्रमुख हीरालाल आजाद के भूपतपट्टी स्तिथ आवास पर पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम व साफा पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रजापति महासभा के संरक्षक ने कहा कि राकेश जी का कुशल व्यवहार ही उनकी पहचान है और यही विशेषता उनको समाज के अंतिम व्यक्ति तक जोड़ के रखता है।
प्रजापति महासभा के प्रांतीय प्रमुख महासचिव हीरालाल आजाद ने कहा कि राकेश जी ने प्रजापति समाज के हर वर्ग के लोगो का हमेशा सहयोग किया है व सम्मान दिया। इस अवसर पर प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार प्रजापति, संरक्षक अरुण कुमार प्रजापति, महामंत्री डॉ योगेंद्र प्रजापति, राम आसरे प्रजापति, बृजमोहन प्रजापति, सुरेन्द कुमार प्रजापति, समरजीत प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति, राजन प्रसाद प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति, राकेश प्रजापति, विनय कुमार प्रजापति, नंदलाल रावत, जयप्रकाश प्रजापति, चंद्र प्रकाश मिश्र व अजय कुमार यादव, उपस्तिथ रहे।

जौनपुर। उ.प्र. ग्राम पंचायत राज्य सफाई कर्मचारी संघ ने जिलाध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक राकेश कुमार श्रीवास्तव के 33वर्षों के अनवरत सेवा उपरांत सेवानिवृत्त होने पर उनके मियांपुर स्थित आवास पर पहुँचकर माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संजय चौधरी ने कहा कि राकेश श्रीवास्तव का सहयोग रहा तभी जनपद के सफाई कर्मचारी सरकारी सेवा में आएं और सफाई कर्मियों को सम्मान प्राप्त हुआ। जिला मंत्री शिव कुमार यादव ने कहा कि राकेश अपने सरकारी कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं लेकिन आप हमारे संरक्षक सदैव बने रहेंगे। उपमंत्री विकास यादव ने श्री श्रीवास्तव के कार्यों को सराहा। इस अवसर पर सुजीत कुमार सिंह, संजय कुमार चौधरी, जिला मंत्री शिव कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव, जिला उपाध्यक्ष राम आसरे यादव, उपमंत्री विकास यादव, संयुक्त मंत्री समर नाथ यादव, सदस्य पब्बर सोनकर, शम्स तबरेज खान आदि उपस्थित रहे। सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के देहुआ गांव में शुक्रवार की भोर में हो रहे झमाझम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से शौच के लिए गई बृद्ध महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहुआ गांव निवासी राजकुमारी 62 वर्ष पत्नी रामा पटेल शुक्रवार की भोर में लगभग 4 बजे शौच के लिए गई हुई थी, कुछ देर पश्चात जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजन खोजबीन के लिए घर के पीछे गए तो वृद्ध महिला जमीन पर मृत पड़ी हुई थी। परिजन अनुमान लगा रहे है कि लगातार तेज गड़गड़ाहट के साथ हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से महिला झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही वृद्ध महिला की मौत होने की सूचना परिजनों सहित गांव में लगी तो पूरे गांव में मातम छा गया, गांव के लोग पीड़ित परिजनों की घर की तरफ दौड़ पड़े। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी श्याम दास वर्मा ने बताया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। इस बाबत जब तहसीलदार मड़ियाहूं सुदर्शन राम से बात किया गया तो उन्होंने घटना के बारे में जानकारी होने की बात करते हुए दोपहर तक पीड़ित के घर पहुंचने की बात कही, हालांकि घटना के बाद से ही पीड़ित परिजन वृद्ध महिला के शव के दाह संस्कार करने की तैयारी में जुटे गये हैं। जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुबोध कांत सहाय, राष्ट्रीय संरक्षक महेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ से विचार विमर्श कर जिले के शास्त्रीनगर निवासी प्रदीप कुमार अस्थाना को प्रदेश उपाध्यक्ष मनानीय किया है। श्री अस्थाना कर्मचारी संगठन में भी जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदीप अस्थाना के मनोनयन से जनपद के साथ-साथ प्रदेश में कायस्थ महासभा मजबूत होगा। वहीं संरक्षक डा. मनमोहन श्रीवास्तव, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, राजकपूर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, इं. अमित श्रीवास्तव, डा. अंजना श्रीवास्तव, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट, गुडलक श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अर्पित आनंद श्रीवास्तव, मनीष अस्थाना पूर्व सभासद, आशुतोष श्रीवास्तव सबरहद, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रवि निगम, डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

- Advertisement -

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

साइबर ठगी को लेकर किया गया जागरूक

साइबर ठगी को लेकर किया गया जागरूक पवन मिश्रा कौशम्बी। साइबर अपराधी अपराध करने के नये-नये तरीकों का इस्तेमाल करके आम...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This