963202
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व चोरी लूट/नकबजनी के अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अनिल कुमार दीक्षित के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव मय हमराह के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 16/2025 धारा 309(4), 317(2)(4) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त बृजेश कुमार त्रिगुनायत पुत्र दिलीप कुमार त्रिगुनायत निवासी दारीचौरा थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को बाद पूछताछ जुर्म स्वीकार के आधार पर थाना स्थानीय पर ही गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया जा रहा है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तगण में से अभियुक्त शुभम तिवारी उर्फ शिवम तिवारी पुत्र सुशील तिवारी निवासी ग्राम पिपरी माझा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा व अभियुक्त अनुराम मिश्रा पुत्र रमेश मिश्रा निवासी ग्राम रुपईडीह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा जो मुकदमा संख्या 63/2025 धारा 309(4) थाना घुघटेर जनपद बाराबंकी में गिरफ्तार हुए है जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी गयी है।





