फिरोजपुर में पुलिस ने खोला राज, पहले नींद की गोली दी फिर पत्थर मारकर नहर में फेंका

फिरोजपुर में पुलिस ने खोला राज, पहले नींद की गोली दी फिर पत्थर मारकर नहर में फेंका

फिरोजपुर (पंजाब)(पीएमए)। पत्नी के प्रेमी ने अपने तीन साथियों की मदद से फुम्मन सिंह निवासी नया बारेके की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी थी। पुलिस ने शनिवार को उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस को एक आरोपी के पास से अवैध देसी पिस्तौल व चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने मृतक के भाई पाला सिंह के बयान पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

दरोगा ने महिला को पीटा, भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि तीन जुलाई को ममदोट से गुजरने वाली लक्ष्मण नहर से फुम्मन का शव बरामद हुआ था। एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि फुम्मन सिंह निवासी नया बारेके गांव साबूआना में ईंट भट्ठे पर कामकाज करता था। तीन जुलाई को ममदोट से निकलती लक्ष्मण नहर से फुम्मन का शव मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे, इससे साफ जाहिर होता था कि किसी ने हत्या कर शव नहर में फेंका है।
एसएसपी ने कहा कि उक्त मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए थाना ममदोट के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर तफ्तीश शुरू की। इस दौरान पता चला कि फुम्मन की पत्नी कैलाश रानी के संबंध ईंट भट्ठे पर लगे मुंशी कुलवंत सिंह निवासी बस्ती चंडीगढ़, तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का के साथ है। कुलवंत का फुम्मन के घर आना जाना था। पुलिस ने छह जुलाई को कुलवंत के साथी गुरचरण सिंह निवासी लक्खा हाजी व बलदेव सिंह निवासी निक्का सिद्धू वाला जिला फाजिल्का को काबू किया।

समोसे खिलाकर नाबालिग व उसकी बहन से दुष्कर्म

पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि कुलवंत के कैलाश रानी के संग संबंध थे। कुलवंत फुम्मन को रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए उसे गुरचरण के घर लेकर गए और वहां उसे नींद की दवा खिलाकर आरोपियों ने फुम्मन के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। लाश को लक्ष्मण नहर में बाइक समेत फेंक दिया।
पुलिस ने नौ जुलाई को कुलवंत सिंह और गुरमेल सिंह निवासी रहिमेशाह बोदला (गुरुहरसहाए) को भी गांव टिब्बी से गिरफ्तार किया है। कुलवंत के पास से एक अवैध बारह बोर देसी पिस्तौल और चार कारतूस भी बरामद हुए हैं।
एसएसपी ने बताया कि फुम्मन को पत्नी के संबंध के बारे भनक लग गई थी। वह अपनी पत्नी को कुलवंत से मिलने को रोकता था। इसलिए कुलवंत ने फुम्मन को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। एसएसपी ने कहा कि कैलाश रानी फरार है, उसे काबू करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent