Homeमिर्जापुरपुलिस प्रेक्षक ने लोकसभा चुनाव के लिये ड्यूटीरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को...

पुलिस प्रेक्षक ने लोकसभा चुनाव के लिये ड्यूटीरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया दिशा-निर्देश

पुलिस प्रेक्षक ने लोकसभा चुनाव के लिये ड्यूटीरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया दिशा-निर्देश

केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस प्रेक्षक आर0बी0 दहले, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी “प्रियंका निरंजन” ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु चुनाव प्रक्रिया में लगे पुलिस/प्रशासनिक/अर्धसैनिक बल के अधिकारी/कर्मचारीगण की पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही अपने ड्यूटी प्वाइंट/मतदान स्थल पर सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु बताया गया, ताकि मतदान को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्वाचन मतदान ड्यूटी एक अति महत्वपूर्ण ड्यूटी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। सभी लोग पुलिस विभाग की गरिमा बनायें रखते हुए अनुशासित रहकर पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ मतदान को शांति पूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न करायेंगे। मतदाताओं से अपील किया कि मतदान के दौरान मतदेय स्थल/बूथ पर मोबाइल फोन तथा अन्य किसी प्रकार का आपत्तिजनक वस्तु साथ लाना मना है। इसका पूर्णतः अनुपालन कराना सुनिश्चित करे। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read