फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पुलिस ने की कुर्की
फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पुलिस ने की कुर्की
श्याम सुंदर पांडेय
कैमूर (बिहार)। लगभग 6 महीने से दो व्यक्ति फरार चल रहे थे। अभियुक्तों के विरुद्ध इस काण्ड के मामले में न्यायालय के द्वारा कुर्की और वारंट जारी किया गया था। इसके पूर्व दरवाजे पर आम इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद भी उपयुक्त कांड के फरारी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए।
तत्पश्चात न्यायालय द्वारा अभियुक्तों की कुर्की के लिए पुलिस बल को अनुमति दी गई। जिसके आधार पर दुर्गावती पुलिस ने उपरोक्त कांड में मनीष खरवार और वीरेंद्र खरवार के घर पहुंच कर घर में रखे हुए खाने पीने के सामान के साथ साथ बिस्तर चारपाई चौकी रजाई तोशक बच्चों और स्त्रियों के पहनने वाले कपड़े तथा घर में रखे बर्तन को भी कुर्क कर थाने लाया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।