Homeबिहारमारपीट में एक की हुई मौत, तीन घायल

मारपीट में एक की हुई मौत, तीन घायल

मारपीट में एक की हुई मौत, तीन घायल

श्याम सुंदर पाण्डेय
कैमूर (बिहार)। दुर्गावती के स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के युवक की मुम्बई में हुई मारपीट के दौरान मौत हो गई तथा साथ रहने वाले अन्य तीन लोग घायल हो गये। शनिवार की देर शाम मृत युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चित्कार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार डुमरी गांव के निवासी अख्तर शाह का पुत्र आतीफ उम्र लगभग 21 वर्ष एवं डुमरी के ही परवेज व तवरेज तथा कुदरा थाना क्षेत्र के फकराबाद का आदिल मुंबई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। इसी क्रम में मुंबई के सोलापुर में एक माह का मेला लगा था जहां यह सभी लोग अपनी दुकान खोल रखे थे।

बीते 2 दिन पूर्व सोलापुर मेले में ही एक दूसरे पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई जिसमें परवेज तवरेज व आदिल घायल हो गये वही आतीफ को गम्भीर चोट आने से मौत हो गई। इस मामले में उक्त जगह की पुलिस द्वारा कानुनी कार्यवाही करते हुए चार लोगों के गिरफ्तार कर लिए जानें की बातें को परिजनों ने बताई। इधर आतीफ का शव एम्बूलेस द्वारा मुम्बई से घर डुमरी गांव लाया गया। शव को घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को गाँव में पहुचते ही दरवाजे पर आने जाने वालों का तांता लग गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read