Homeबिहारगोड़हन को एक गोल से हराकर डबढ़िया ने ट्राफी पर किया कब्जा

गोड़हन को एक गोल से हराकर डबढ़िया ने ट्राफी पर किया कब्जा

गोड़हन को एक गोल से हराकर डबढ़िया ने ट्राफी पर किया कब्जा

निशा
भभुआ (बिहार)। मां सती हंसरानी देवी क्लब जमुआंव द्वारा आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच डबढ़ीया गांव व गोड़हन गांव के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन जिला परिषद भभुआ भाग 3 के सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल के हाथों किया गया। वहीं मौके पर उपस्थित जिप सदस्य ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए मै हर तरह से सदैव तैयार हूं मेरा सहयोग निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि जिला के गांवों मे आयोजन होते रहेंगे ताकि ग्रामीण स्तर के युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने में मदद मिल सके।रविवार को खेले गये फाइनल मुकाबले के शुरुआती 40 मिनट के खेल में दोनों टीमें बराबरी पर रही लेकिन हाफ टेन के बाद डबढ़ीया ने 2-1 के बढ़त के साथ मैच को जीतकर अपनी झोली में डालते हुए चमचमाती ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। दर्शकों ने खचाखच भरे खेल मैदान में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले का लुफ्त उठाया। खेल के आयोजन में प्रभाकर तिवारी, राजेश यादव, निहोरा यादव, पुरुषोत्तम शर्मा, सुनील गोंड, सुरेंद्र तिवारी, खरपत्तू साह, अजीत यादव, मथुरा राम, व सूरज मल चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read