HomeJaunpurपुलिस ने दो वांछितों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

पुलिस ने दो वांछितों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

पुलिस ने दो वांछितों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

आरोपी जालसाजी व नौकरी का झांसा देकर ऐठते थे रूपये
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित जायसवाल
चन्दवक, जौनपुर। जालसाजी व नौकरी का झांसा देकर रुपये ऐंठने के दो आरोपितों को पुलिस ने सूचना पर खुज्झी मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से नकदी, फर्जी नियुक्ति पत्र, विभिन्न बैंकों का चेक, स्टाम्प पेपर, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीए, एमए, डीएलएड के अंक पत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट,120 आवेदन पत्र बरामद हुए हैं। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व गुरुवार को चंदवक निवासी आकाश सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र के टंडवा निवासी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र हीरा लाल व अम्बेडकर जनपद के मालीपुर थानाक्षेत्र के बीबीपुर इटोरी निवासी संदीप यादव पुत्र राम सिंगार यादव जालसाजी व लोगों को झांसा देकर नौकरी के नाम रुपये ऐंठता है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
शनिवार को थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि सुराग लगा कि दोनों आरोपित खुज्ही मोड़ तिराहे पर भागने के लिए खड़े हैं। तत्परता से पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से 12350 रुपए नकद, एक फर्जी नियुक्ति पत्र, 67 विभिन्न बैंकों के चेक, 100 स्टैम्प पेपर, 65 हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीए, एमए, डीएलएड के अंक पत्र, एनसीपी सर्टिफिकेट, 120 आवेदन पत्र अंकपत्र, प्रमाण पत्र सहित बरामद हुए। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मुरलीधर, एसआई कौशल सिंह, कांस्टेबल राम चन्द्र सिंह, अनिल यादव व मो. शाहिद शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read