पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार | #TejasToday
तेजस टूडे ब्यूरो मानवेन्द्र सिंह कुठौंद, जालौन। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में सक्रिय थाना प्रभारी कुठौंद अरुण तिवारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आधा दर्जन से अधिक अभियोगों में पंजीकृत 3 अभियुक्तों को दबोचा। कुठौंद थाना प्रभारी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी सामने से कुछ संदिग्ध अभियुक्त आते दिखे प्रभारी ने इन्हें रोक कर तलाशी लेनी चाही तो अभियुक्त तलाशी के दौरान चकमा देकर फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक कुठौंद अरुण तिवारी के नेतृत्व में थाना कुठौंद पुलिस ने अभियुक्त महेन्द्र पाल पुत्र वीरसाह, रविन्द्र पाल पुत्र वीरसाह व बन्नाम सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासीगण पीपरी गहरवार थाना कुठौंद को काफी दूर तक पीछा कर गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से लगभग 1000 रु0 की नगदी मिली। पुलिस के मुताबिक तीनों अभियुक्त कई संगीन आपराधिक अभियोगों में वांछित है अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कुठौंद में संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अशोक कुमार शिवपाल सिंह भरत सिंह कांस्टेबल अजय पाल सिंह व नितिन शर्मा शामिल रहे।