गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
20.7 किलोग्राम अवैध हरा गांजा बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन ईगल के क्रम में देर रात्रि थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को थाना अतर्रा क्षेत्र के ग्राम आऊ से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब हो कि थाना अतर्रा पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम आऊ में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के हाते में अवैध गांजे की खेती की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम आऊ में मौके पर छापेमारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मौके से 20 किलो 700 ग्राम अवैध हरा गांजा बरामद किया गया है। इस सम्बन्ध में थाना अतर्रा में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









