बांदा को बंजर बना रहा बहादुरपुर स्योढ़ा का अवैध खनन

  • बांदा को बंजर बना रहा बहादुरपुर स्योढ़ा का अवैध खनन

  • सपा सुप्रीमो की पोस्ट के बाद भी हालात ‘जस के तस’

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। इन दिनों सोशल मीडिया में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो व सूबे के पूर्व मंख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक पोस्ट जिसका टाईटल एक था बांदा इस समय तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म में जमकर वायरल हो रहा है लेकिन इन सबके बीच गिरवां थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली बहादुरपुर स्योढ़ा की खदान का अवैध खनन फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस खदान में इतना अंधाधुध खनन हो रहा है कि आने वाले समय यदि प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती तो बांदा को बंजर बनाने में सबसे ज्यादा योगदान बहादुरपुर स्योढ़ा के खनन माफिया का होगा, क्योंकि इस खदान में कथित खनन माफिया गुप्ता बंधु के लिफ्टर नदी का सीना छलनी कर रहे हैं।
बताते चलें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव एक पोस्ट इन इस समय सोशल मीडिया में हलचल मचा रखी है। इस पोस्ट में बांदा जनपद की संचालित बालू खदानों में हो रहे अवैध खनन के जो दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं उसको लेकर उन्होंने बांदावासियों के प्रति चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह अवैध बालू का खनन बड़े पैमाने पर होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब बांदा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जायेगा। वहीं इस पोस्ट के बाद भी बांदा का हाईप्रोफाइल खनन माफिया जो पिछले कई माह से बहादुरपुर स्योढ़ा के वैध पट्टे की आड़ में अवैध खनन का काला कारेाबार चमकाने में लगा है। खनिज अधिकारी का संरक्षण मिले होने के कारण कई बाद इस खदान में अवैध खनन मिलने पर कार्यवाही नहीं होती बल्कि रफा-दफा कर दिया जाता है। इस खदान में अवैध खनन के रफ्तार थमने के बजाय और तेज हो जाती है।
बहादुरपुर स्योढ़ा की खदान में सीमा क्षेत्र से बाहर और नदी की जलधारा में अवैध खनन होना आम बात हो चुकी है। इस खदान में इतना बेतहाशा अवैध तरीके से खनन होता है कि नदी की जलधारा विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गयी है लेकिन खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उधर सपा सुप्रीमों पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इस खदान के अवैध खनन पर कार्यवाही न होना सवालिया निशान लगा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA