नरैनी टीम ने मौकछ गांव की टीम को हराकर जीता मैच
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
नरैनी, बांदा। क्रिकेट टूर्नामेंट में नरैनी टीम ने सीमावर्ती मौकछ गांव की टीम को पूरे 10 विकेट से पराजित कर दिया। मौकछ टीम ने 57 रनों का लक्ष्य दिया था।
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गोलू सोनी मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए हैं। क्षेत्र के परसहर गांव में प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्रभान यादव नए साल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करा रहे है। गुरूवार को नरैनी और पन्ना जिला के मौकछ गांव की टीमो के बीच मैच खेला गया। मौकछ टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 57 रन बनाए थे जिसके जवाब में नरैनी की टीम ने महज 6 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर बैट्समैन कैप्टन सोनू ठाकुर व अमिल रजा की धुंआधार बैटिंग के सामने विपक्षी टीम का कोई बालर पिच पर ठहर नहीं पाया। अमिल ने 29 एवं सोनू ठाकुर 28 रन बनाकर दोनों ओपनर नाबाद रहे। नरैनी टीम की ओर से 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज गोलू सोनी ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता। मौकछ टीम के कैप्टन अरविंद कुमार ने बताया कि आज उनकी टीम का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा। नरैनी टीम के कैप्टन ने कहा कि सीजन का पहला मैच जीता है यही प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रतियोगिता का फाइनल भी जीत कर लायेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









