Sunday, June 7, 2026
HomeTrendingजनसमस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध: विधायक

जनसमस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध: विधायक

-

  • जनसमस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध: विधायक

  • सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया गया भूमि पूजन

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। सोमवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने वार्ड संख्या 8 बंगालीपुरा में जनसंपर्क कर समस्याओं स्थलीय निरीक्षण एवं ग्राम अनथुआ में 26.38 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में उन्होंने जनसंवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत आज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए जनसमस्याओं के निराकरण तथा विकास कार्यों को गति प्रदान की। प्रातःकाल विधायक जी ने बाँदा नगर के वार्ड संख्या-8 बंगालीपुरा में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ भ्रमण कर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, जल निकासी एवं साफ-सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के अतिशीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक जी ने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं विकास के पूर्ण हुए 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पत्रक वितरित किए। इसके उपरांत विधायक जी ने बाँदा सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अनथुआ में देवरार-अनथुआ मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। लगभग 2638.63 लाख (26.38 करोड़) की लागत से निर्मित होने वाला यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी। परियोजना के अंतर्गत सड़क की लेपित सतह का चौड़ीकरण 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर किया जाएगा। आबादी क्षेत्र में सीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा। साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत थर्माेप्लास्टिक पेंटिंग, संकेतक बोर्ड एवं अन्य रोड सेफ्टी संबंधी कार्य भी कराए जाएंगे।
विधायक जी ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की आधारशिला होता है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रमों के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत राजीव रंजन, उप खंड अधिकारी विद्युत वैभव शुक्ला, अवर अभियंता विद्युत साकेत सचान, अधिशासी अभियंता जल संस्थान शिवराज कुमार, सहायक अभियंता जल संस्थान सौरभ जी, अवर अभियंता जल संस्थान मयंक कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू, आशुतोष मिश्रा, पुष्कर द्विवेदी, प्रतिनिधि रजत सेठ, सभासद योगेंद्र योगी, मनीष त्रिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, जिला उपाध्यक्ष राजभवन उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष बिसंडा विनय कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख बड़ोखर खुर्द स्वर्ण सिंह, मंडल महामंत्री राम ललन द्विवेदी, महेश द्विवेदी, शक्ति केंद्र संयोजक कौशल सिंह, बूथ अध्यक्ष अनूप सिंह खेंगर, मोहन लाल कुशवाहा, अंबिका प्रसाद द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular