पुलिस ने चार वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार | #TejasToday
तेजस टूडे ब्यूरो ओबैदुल्ला असरी भदोही। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को 4 वांछित अभियुक्तों को गिरफतार किया। सभी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही गोपीगंज व चौरी पुलिस ने 5 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शान्तिभंग की अंदेशा में सीआरपीसी की धारा 151, 107 व 116 मुकदमा दर्ज किया। जिनको पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने आईपीसी की धारा-308, 323, 504 से संबंधित वांछित अभियुक्त विवेक पुत्र साहब लाल, धर्मेन्द्र कुमार बिंद पुत्र निर्भयनाथ, रमाकान्त पुत्र केशधर व नीरज पुत्र साहबलाल निवासी सरई राजपुतानी थाना ज्ञानपुर को हास्टल मार्ग स्थित आवास विकास कालोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना गोपीगंज क्षेत्र के उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह ने ग्राम जंगलपुर से एक अभियुक्त को शान्तिभंग की अंदेशा में गिरफ्तार किया। थाना चौरी क्षेत्र के थानाध्यक्ष रामदरश ने ग्राम पल्हैया से 4 अभियुक्तों को शान्तिभंग की अंदेशा में गिरफ्तार किया।